Samachar Prahari
Other

लेबनान में इजराइली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हुई

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत के एक उपनगर में शुक्रवार को हुए हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, जिनमें सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री फिरास आबियाद ने शनिवार को यह जानकारी दी। हमले में मारे गए लोगों में हिज्बुल्ला की ‘रडवान फोर्स’ के प्रभारी इब्राहिम अकील और इस संगठन की सैन्य शाखा के अन्य वरिष्ठ कमांडर अहमद वाहबी शामिल हैं। इस हमले में 68 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 15 अस्पताल में भर्ती हैं।

शुक्रवार दोपहर को किए गए इस हमले में बेरूत के दक्षिण हिस्से में एक घनी बस्ती में एक अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया था, जब लोग घर लौटे थे। यह 2006 की इजराइल-हिज्बुल्ला लड़ाई के बाद लेबनान की राजधानी पर सबसे घातक इजराइली हवाई हमला था। इस हमले में मुख्य निशाना अकील ही था, जो बेरूत में 1983 में अमेरिकी दूतावास में बम हमले और 1980 के दशक में लेबनान में अमेरिकियों एवं जर्मनों को बंधक बनाने में अपनी कथित भूमिका को लेकर सालों तक अमेरिका के लिए वांछित रहा था। अमेरिका के विदेश विभाग ने सुराग देने पर 70 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की थी।


Share

Related posts

तेलंगाना के पावर स्टेशन में आग, अंदर फंसे सभी 9 लोगों की हुई मौत

samacharprahari

कोविड-19 के पहले टीके के मानव परीक्षण करने की अनुमति

samacharprahari

प्रोजेक्ट चीताः कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत

samacharprahari

Leave a Comment