ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबर

जज साहब यह मेरी छवि खराब करने की साजिश… मानहानि केस में राहुल गांधी की पेशी

Share

हाइलाइट्स

  • मानहानि मामले में राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए पेश
  • राहुल गांधी ने कहा कि उनकी छवि खराब करने की साजिश
  • आरोप है कि राहुल ने अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया था

डिजिटल न्यूज डेस्क, सुल्‍तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में शक्रवार को उत्तर प्रेश के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। राहुल ने कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं, वे गलत हैं। राहुल ने बताया कि उन्‍होंने बेंगलुरु के पत्रकार वार्ता में ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।

हालांकि अदालत में अब अगली सुनवाई 12 अगस्‍त को होगी। स्‍थानीय बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी पर 2018 में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया है।

मानहानि के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट में न्‍यायाधीश के सामने राहुल गांधी ने कहा कि उनकी और पार्टी की छवि को नष्ट करने के लिए राजनीतिक दुर्भावना के तहत यह मुकदमा दायर किया गया है, उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे भी झूठे हैं। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के समझ कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उन्‍हें फंसाया गया है।

 

 


Share

Related posts

EWS आरक्षण पर 13 सितंबर को होगी सुनवाई

samacharprahari

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में तीसरी बार पहुंची टीम इंडिया

samacharprahari

एनसीबी ने ड्रग केस में इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया

samacharprahari

टाटा या लार्सन एंड टर्बो करेंगे नए संसद भवन का निर्माण

samacharprahari

बांग्लादेश में शेख हसीना की बड़ी जीत! पांचवीं बार बनेंगी पीएम, मिला दो तिहाई बहुमत

samacharprahari

वर्धा में डॉक्टर के पास भ्रूण की 11 खोपड़ी बरामद

samacharprahari