ताज़ा खबर
Otherक्राइमदुनिया

तुर्की में भारतीय नागरिक का अपहरण, तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार, मांगी 20 लाख की फिरौती

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, अंकारा। तुर्की के एडिरने शहर में एक भारतीय नागरिक के अपहरण के आरोप में तीन पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया है। तुर्की नागरिक को भी इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

तुर्की की पुलिस के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने भारतीय व्यक्ति के परिवार से 24,000 डॉलर यानी लगभग 20 लाख भारतीय रुपये की फिरौती मांगी थी। तुर्की की मीडिया ने कहा कि राधाकृष्णन नाम का एक युवा काम के सिलसिले में तुर्की आया था। वह इस्तांबुल के एक रेस्तरां में काम करता था।

पाकिस्तानियों ने किया अपहरण

खबरों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले, तीन पाकिस्तानी मूल के नागरिकों ने एक अनुवाद कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने राधाकृष्णन को एडिरने शहर लेकर गए थे। इसके बाद उन्होंने उसका अपहरण कर लिया। युवक के एक दोस्त ने तुर्की पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने एक ऑपरेशन चलाया और एडिरने के एक घर से उसे बचा लिया।


Share

Related posts

मनु ने रचा इतिहास, शूटिंग में मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला; ब्रॉन्ज पर लगाया निशाना

Prem Chand

वीवो मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ाई गई

Prem Chand

यूपी में कोरोना वैक्सीन की जगह ऐंटी रैबीज का टीका लगाने का आरोप

samacharprahari

प्रेमी से शादी कराने के नाम पर ठगी, तांत्रिक गिरफ्तार

Prem Chand

एक पर्सेंट से भी कम टैक्सपेयर्स होंगे प्रभावित : वित्त मंत्रालय

samacharprahari

अवैध फोन टैपिंग मामले में चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari