ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

सीबीआई ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आयकर अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने शिकायतकर्ता के मामा, जो एक एनआरआई हैं, की संपत्ति की बिक्री के संबंध में कम टीडीएस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 5.04 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने शुरू में 5.04 करोड़ रुपये की संपत्ति के कुल सौदे के मूल्य का 2 फीसदी अनुचित लाभ मांगा और बातचीत के बाद इसे संपत्ति के सौदे के मूल्य का 1 प्रतिशत कर दिया। बाद में, आरोपी ने 4.00 लाख रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जताई।
शिकायत दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से मुंबई स्थित अपने कार्यालय में 4.00 लाख रुपये का अनुचित लाभ लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मुंबई में आरोपी अधिकारी के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई, जिसमें 15.00 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, अचल और चल संपत्तियों में निवेश से संबंधित कागजात बरामद हुए। सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

 


Share

Related posts

363 सांसदों-विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

samacharprahari

एनएसई को-लोकेशन घोटाले में नया मामला दर्ज

samacharprahari

प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर प्रेमी ने की खुदकुशी

Prem Chand

कोविड 19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 61 फीसदी

samacharprahari

इंटरनेट कॉल, व्हॉट्सएप जैसे ऐप को नियमित करने पर फैसला जल्द

Girish Chandra

39 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

Prem Chand