Samachar Prahari
Otherक्राइम

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने पाकिस्तान में रहनेवाले सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पुलिस ने बुधवार को बारामूला जिले में पाकिस्तान में रह रहे सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क कर ली है।
पुलिस ने कहा कि उरी के विभिन्न गांवों के मूल निवासी इन सात आतंकियों की लाखों रुपये की चल-अचल संपत्तियां हैं। इनमें आठ कनाल, छह मरला और दो सेरसाई जमीन है। ये सभी आतंकी अब पाकिस्तान में रहते हैं। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई अतिरिक्त सत्र न्यायालय बारामूला से आदेश प्राप्त करने के बाद की गई।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि कुर्क की गई संपत्तियों में बरदान निवासी आतंकी सज्जाद अहमद भट, प्रिंगल निवासी इरशाद अहमद खान, लिम्बर निवासी गुल्ला मोची, प्रिंगल निवासी मोहम्मद असलम खान, इजारा निवासी मोहम्मद बेग, हिलर पीरनियन निवासी खालिद मीर और लिम्बर निवासी रफीक अहमद बकरवाल की संपत्तियां शामिल हैं।


Share

Related posts

‘संविधान बदलने के लिए 400 सीटें चाहिए’- केजरीवाल और अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

Prem Chand

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ED का छापा, बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन

Prem Chand

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

samacharprahari

Leave a Comment