ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

अमेरिका ने किया हाइपरसोनिक एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन का परीक्षण

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी वायुसेना ने चीन की नाक के नीचे हाइपरसोनिक एजीएम-183ए एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन (ARRW) का अंतिम परीक्षण किया। अमेरिका ने प्रशांत द्वीप क्षेत्र गुआम से बी-52 एच बमवर्षक से यह मिसाइल दागी।
हालांकि अमेरिकी एयरफोर्स ने यह नहीं बताया कि क्या उनका यह परीक्षण सफल रहा या नहीं। डिफेंस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुआम में एंडरसन एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के बाद बी-53 एच ने ऑपरेशनल ARRW प्रोटोटाइप का टेस्ट फायर किया। इसे ऑल-अप राउंड टेस्ट कहा जा रहा है। यह टेस्ट मार्शल द्वीप समूह में सेना की फैसिलिटी रीगन टेस्ट साइट पर किया गया था।
वायुसेना ने कहा कि उसे लॉकहीड मार्टिन की बनी हाइपरसोनिक हथियार की क्षमताओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। गुआम चीन के करीब का क्षेत्र है। यह पहली बार है जब ARRW या किसी भी हाइपरसोनिक मिसाइल का अमेरिका ने टेस्ट किया है। ऐसे टेस्ट पूरे प्रशांत और खासकर चीन के लिए बड़ा संदेश है।


Share

Related posts

कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

samacharprahari

मुंबई में सेब के कंटेनर से आयी 502 करोड़ की कोकीन जब्त

Prem Chand

लॉकडाउन में प. रे. ने स्क्रैप बेच कर 45 करोड़ कमाए

samacharprahari

अग्नि-4 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Vinay

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को मिली जमानत

Amit Kumar

मुंबई का ‘महाबली’ पस्त: करोड़ों बहाए, मशीनरी लगाई, फिर भी बीएमसी में बहुमत को तरस गई बीजेपी!

samacharprahari