ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

मराठा आरक्षण को लेकर भुजबल की आलोचना राकांपा का आधिकारिक रुख नहीं : पटेल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को कहा कि मराठा आरक्षण की मांग से निपटने को लेकर पार्टी नेता और मंत्री छगन भुजबल द्वारा की गई महाराष्ट्र सरकार की आलोचना उनके दल का आधिकारिक रुख नहीं है।

पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भुजबल ने उनकी अध्यक्षता वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के संगठन ‘समता परिषद’ की भावनाओं को व्यक्त किया है। वह राकांपा का रुख नहीं है।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मनोज जरांगे पाटील की मांगों को स्वीकार करने के बाद भुजबल ने ओबीसी श्रेणी में मराठों के ‘पिछले दरवाजे से प्रवेश’ पर सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा के बाद जरांगे पाटील ने शनिवार को आंदोलन वापस ले लिया था।

शिंदे ने घोषणा की कि जब तक मराठों को आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक उन्हें ओबीसी को मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने एक मसौदा अधिसूचना भी जारी की है, जिसमें कहा गया कि अगर किसी मराठा व्यक्ति के रक्त संबंधी के पास यह दर्शाने के लिए रिकॉर्ड है कि वह कृषक कुनबी समुदाय का है, तो उसे भी कुनबी के रूप में मान्यता दी जाएगी। कुनबी समुदाय को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण मिलता है।


Share

Related posts

मणिपुर में लगातार 5वें दिन गोलीबारी, हिंसा के 600 दिन पूरे

samacharprahari

गौतम अडानी ने पुराने दिन याद करते हुए कहा, ’16 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल… पता नहीं था क्या करूंगा?’

samacharprahari

शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार, कांस्टेबल गिरफ्तार

samacharprahari

अपहरण और बलात्कार मामले में पांच गिरफ्तार

samacharprahari

आरआरबी-एनटीपीसी बवाल-आगजनी के बाद 14 ट्रेनें रद्द

Amit Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की ताजपोशी

samacharprahari