ताज़ा खबर
https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/samacharprahari.com/2024/01/project-cheetah.jpg
OtherTop 10ताज़ा खबर

प्रोजेक्ट चीताः कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत

Share

दो साल में 10 चीतों की हो चुकी है मौत

डिजिटल न्यूज डेस्क, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए एक और चीता की मौत हो गई है। इसका नाम ‘शौर्य’ बताया गया है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में आठ चीतों को नामीबिया से और 2023 में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। पिछले दो साल में अब तक इनमें से 10 चीतों की मौत हो चुकी है। आखिरी बार कूनो में चीता की मौत की खबर दो अगस्त 2023 को आई थी। उसके छह महीने बाद अब यह दूसरी बुरी खबर आई है।

कमजोरी के चलते हुआ बेहोश

वन विभाग के एपीसीसीएफ और डायरेक्टर लॉयन प्रोजेक्ट के हवाले से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नामीबिया से आया चीता अचेत अवस्था में मिला था। मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई। उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। कुछ देर के लिए तो उसे होश आया, लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी। रिवाइवल के बाद भी कुछ जटिलताएं उभर आई और उसने सीपीआर को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

10 वयस्क और चार शावक चीते जीवित

कूनो नेशऩल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत के बाद चीतों की तादाद घटकर 14 हो गई है। इसमें चार शावक भी शामिल है। तीन हफ्ते पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से तीन शावकों की मौत कुछ ही महीनों में हो गई थी।

 

कूनो के खुले जंगल में हैं चार चीते

इससे पहले 2023 की गर्मियों में चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था। कूनो नेशनल पार्क में चार चीते हैं। इनमें एक मादा चीता वीरा और तीन नर चीते अग्नि, वायु और पवन हैं। इनमें अग्नि और पवन कूनो नेशनल पार्क से बाहर बफर जोन और आसपास के गांवों में विचरण करते मिले थे। इन्हें फिर से कूनो की सीमा में लाया गया था। तब इंफेक्शन की वजह से चीतों की मौतें हुई थी।

 

कूनो में कब-कब हुई नर और मादा चीतों की मौत

  • 26 मार्च 2023: मादा साशा की मौत
  • 23 अप्रैल 2023: नर चीता उदय की मौत
  • 9 मई 2023: मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत
  • 23 मई 2023: ज्वाला के एक शावक की मौत
  • 25 मई 2023: ज्वाला के दो और शावकों की मौत
  • 11 जुलाई 2023: आपसी संघर्ष में नर चीता तेजस की मौत
  • 14 जुलाई 2023: आपसी संघर्ष में नर चीता सूरज की मौत
  • 02 अगस्त 2023: इंफेक्शन से मादा चीता धात्री की मौत
  • 16 जनवरी 2024: नर चीता शौर्य की मौत

Share

Related posts

महाराष्ट्र सरकार के मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर केंद्र का रोड़ा

Girish Chandra

चोरी के शक में तालिबानी सजा, लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

Prem Chand

‘लॉकडाउन’ से इकोनॉमी पर होगा असर

Prem Chand

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का ऐक्शन

Prem Chand

देशमुख को झटका, याचिका खारिज

samacharprahari

परमाणु हमले की 75वीं बरसी: नागासाकी में गिराया था फैटमैन

samacharprahari