Samachar Prahari
PoliticsTop 10ताज़ा खबर

कांग्रेस ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ें लोग

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह न्याय के लिए और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी लोगों से शामिल होने की अपील कर रही है। यह न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लोगों से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस यात्रा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा हर भारतीय के लिए आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जाने वाला कांग्रेस पार्टी का अभियान है।’ उन्होंने कहा कि देशभर में करोड़ों नागरिक, लाखों संगठन और हजारों आंदोलन ऐसे हैं, जो जमीनी स्तर पर न्याय के लिए लड़ते हैं। वे रोजाना युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं को सशक्त बनाने, मजदूरों और किसानों के लिए, दलित, आदिवासियों तथा पिछड़े समुदायों और कई अनेक वंचित वर्गों एवं समूहों को समान अधिकार दिलाने के लिए काम करते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हम सब मिलकर हर भारतीय को न्याय दिलाने के संविधान के वादे की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें। न्याय का हक मिलने तक।’ यात्रा का समापन 20 या 21 मार्च को होगा और यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।


Share

Related posts

कहासुनी के बाद निलंबित सिपाही ने लाइसेंसी पिस्टल से 4 को मारी गोली

samacharprahari

ED का एक्शन: महाराष्ट्र के JIIU ट्रस्ट की 406 करोड़ विदेशी फंडिंग जांच

Prem Chand

ट्रेन में फायरिंग का आरोपी जवान मेंटली ठीक था:चार्जशीट में खुलासा

samacharprahari

Leave a Comment