ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

बौखलाया चीन, कहा- हमसे मुकाबला नहीं कर सकती US नेवी

Share

अमेरिका ने साउथ चाइना सी में उतारी सबमरीन, चीन ने दी धमकी

डिजिटल न्यूज डेस्क, बीजिंग। चीन पिछले कई साल से साउथ चाइना सी पर दबदबा बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। कई देशों ने चीन की इस हरकत की निंदा की है। हालांकि, इसके बावजूद चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। इसी बीच अमेरिका ने अपनी एक न्यूक्लियर सबमरीन (USS Carl Vinson) को साउथ चाइना सी में उतार दिया है, जिसके बाद चीन बौखला उठा है। चीन ने अमेरिका को धमकी दी कि अमेरिकी नेवी चीनी नौसेना से मुकाबला नहीं कर सकती।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्य समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने दो चीनी समुद्री विश्लेषकों के हवाले से कहा है कि अमेरिकी नौसेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से मुकाबला नहीं कर सकती है। विशेषज्ञों ने दावा किया कि चीन ने वेस्टर्न पैसिफिक रीजन
में सैन्य श्रेष्ठता हासिल की है।

चीन ने की अमेरिका की आलोचना

अमेरिका के इंडो-पैसिफिक कमांड (INDOPACOM) के अनुसार, USS कार्ल विंसन CSG सिंगापुर की सफल यात्रा के बाद SCS में पहुंचा है। साउथ चाइना सी चीन में एंट्री करने से पहले CSG ने जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) और दक्षिण कोरिया की नौसेना के साथ एक Triangular समुद्री अभ्यास में भाग लिया था। US नैवी की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में USS कार्ल विंसन को MK 15 फालानक्स गैटलिंग-गन क्लोज-इन वेपन सिस्टम (CIWS) फायर करते हुए भी दिखाया गया है।

चीन के विशेषज्ञों ने साउथ चाइना सी में CSG की तैनाती के लिए अमेरिका की आलोचना की और दावा किया कि इसका उद्देश्य फिलीपींस के साथ तनाव बढ़ाना है। बता दें कि वियतनाम, मलेशिया, ताइवान, जापान और फिलीपींस साउथ और ईर्स्टन चाइना सी में चीन की बढ़ती दखलंदाजी और उसके क्षेत्रीय दावों का विरोध किया है।

 

USS कार्ल विंसन की खासियत

USS कार्ल विंसन (CVN 70) तीसरी निमित्ज़ कैटेगरी का परमाणु-संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसका नाम जॉर्जिया के कांग्रेसी कार्ल विंसन के सम्मान में रखा गया है। USS कार्ल विंसन CSG में पांच मिसाइल क्रूजर और विध्वंसक शामिल हैं, जिनमें टिकोनडेरोगा कैटेगरी के USS प्रिंसटन, अर्ले बर्क कैटेगरी के विध्वंसक USS हॉपर, USS किड, USS स्टेरेट और USS विलियम पी. लॉरेंस शामिल हैं।

 


Share

Related posts

भिवंडी के इस गांव को सीरिया बनाने की पूरी तैयारी में थे आतंकी, तभी एनआईए ने…

samacharprahari

दो साल और 6 ट्रायल के बाद अंटार्कटिका में पहली बार उतरा एयरबस

samacharprahari

बजट 2026-27: आम जनता के बजाय बड़े उद्योग और विदेशी निवेश पर जोर

samacharprahari

हॉप इलेक्ट्रिक टी-20 का इन-स्टेडिया ब्रांड पार्टनर

Aditya Kumar

samacharprahari

जमीन सौदा मामले में खडसे की पत्नी की याचिका खारिज, गैर जमानती वारंट जारी

Amit Kumar