ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबर

20 भारतीयों को ले जा रही शिप पर ड्रोन से हमला

Share

कोस्ट गार्ड का शिप मदद के लिए रवाना

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। अरब सागर में भारत के जलक्षेत्र (इंडियन वाटर्स) में शनिवार को  इजराइल के एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया। हमलावर ड्रोन असल में किसके थे? ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इस मालवाहक जहाज पर 20 भारतीय भी सवार थे।

घटना की जानकारी मिलते ही कोस्ट गार्ड का एक शिप मालवाहक जहाज ‘एम.वी.’ केम प्लूटो की ओर मदद के लिए रवाना हुआ है।

फ़िलहाल यह मर्चेंट वेसल पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है। यह व्यापारी जहाज तेल टैंकरों के साथ सऊदी अरब से मंगलुरु बंदरगाह के लिए जा रहा था।

कोस्ट गार्ड का शिप आईसीजीएस विक्रम’ जल्द ही मालवाहक जहाज के पास रात दस बजे तक पहुंचने की संभावना है।


Share

Related posts

साकीनाका रेप-मर्डर केसः दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

नौसेना में शामिल होंगे नए पी-8आई विमान, चीनी युद्धपोतों-पनडुब्बियों पर रखेगा नजर

Prem Chand

MSC स्कैम: मुंबई पुलिस ने की केस बंद करने की सिफारिश, डिप्टी सीएम अजित पवार हैं आरोपी

Prem Chand

कनाडा में प्‍लेन क्रैश, 2 भारतीय पायलटों की मौत

Prem Chand

सीबीआई ने अनिल देशमुख को 11 अप्रैल तक हिरासत में लिया

Prem Chand

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : भारत साउथ कोरिया को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा 

Prem Chand