ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर झड़प मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Share

दादर के समाधि स्थल पर गुरुवार को हुई थी शिंदे और ठाकरे समर्थकों में झड़प 

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिव तीर्थ पर गुरुवार को शिवसेना एकनाथ श‍िंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में शुक्रवार को दादर के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से इस केस की जांच कर रही है। फुटेज से यह पता किया जा रहा है कि झड़प के दौरान कौन-कौन लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस उन सबके बयान ले सकती है।
दरअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार शाम को बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उसी दौरान, उद्धव ठाकरे गुट के समर्थक भी वहां पहुंच गए। इससे परिसर में  तनाव हो गया। दोनों ग्रुप के बीच झड़प हो गई।
फिलहाल पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 143, 145, 147, 149 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में बॉम्बे पुलिस ऐक्ट की भी धाराएं जोड़ी गई हैं।


Share

Related posts

नासिक में पकड़ा गया आईएसआई हैंडलर्स को खुफिया जानकारी देने वाला संदिग्ध

Prem Chand

सुशांत केस मामला: भाजपा, संदीप सिंह और ड्रग माफिया के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है: कांग्रेस

samacharprahari

मुंबई हमले के आरोपी राणा की जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

पूर्वांचल के 80 हजार आयकरदाता ले रहे राशन

Prem Chand

योगी के मंत्री बोले- शानदार, इससे प्रदेश का गौरव बढ़ेगा

samacharprahari

‘नोट छापने की मशीन’ नहीं होने चाहिए अस्पतालः सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand