ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमराज्य

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में आईईडी विस्फोट,  सीआरपीएफ जवान शहीद, दो घायल

Share

चाईबासा (झारखंड)। झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में शुक्रवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) में किए गए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, इस घटना में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का हाथ है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के अनुसार, घटना शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब सुरक्षा कर्मियों का एक दल गोइलकेरा इलाके में माओवादी रोधी अभियान चला रहा था, उसी समय आईआईडी में विस्फोट किया गया। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान एक जवान की मौत हो गई।


Share

Related posts

फिलिस्तीन के दूतावास में भारतीय राजदूत की मौत 

Prem Chand

नए मालिक ने बंद की एयर इंडिया में फ्री हवाई यात्रा की सुविधा

samacharprahari

चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेस

samacharprahari

ईडी ने हेलीकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी सक्सेना को गिरफ्तार किया

Prem Chand

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज से 22 मरीजों की मौत

samacharprahari

अदालत ने पत्नी से कहा, पति को गुज़ारा भत्ता देना पड़ेगा

Prem Chand