ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

टिकट कटने से खफा नेताओं को मनाने हेलीकॉप्टर से पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Share

-चाय पर चर्चा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नाराजगी दूर करने का किया प्रयास

डिजिटल न्यूज डेस्क, श्योपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसके बाद टिकट कटने से नाराज बीजेपी नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी आलाकमान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंप दी है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री बुधवार को हेलीकॉप्टर में सवार होकर श्योपुर जिले पहुंचे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री तोमर ने टिकट कटने से खफा हुए बीजेपी नेताओं को चाय पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था। चर्चा के दौरान आपसी सहमति बनाते हुए तोमर ने नेताओं और पार्टी के बीच पैदा हुए सभी गिले शिकवे को दूर कर दिया है।

पिछले चुनाव में करीब 42 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार चुके पूर्व विधायक दुर्गा लाल विजय को इस बार फिर बीजेपी ने टिकट दिया है। इससे क्षेत्र के लगभग सभी बीजेपी नेताओं की नाराजगी बढ़ गई थी। उन्होंने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। इसमें टिकट की दावेदारी की दौड़ में शामिल नेता भी थे। कुछ नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में भी शामिल हो गए।

 


Share

Related posts

किसान-मज़दूर एक साथ करेंगे हल्ला बोल आंदोलन

samacharprahari

मोरक्को ने स्पाइवेयर के इस्तेमाल से किया इनकार

Prem Chand

हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी को छह महीने में ही देना पड़ेगा इस्तीफा!

samacharprahari

50 साल बाद फिर चांद पर उतरेगा इंसान

samacharprahari

बिना सारथी के 2024 का संग्राम जीतने दिल्ली में मिले विपक्षी नेता

samacharprahari

पत्नी की हत्या में गोवा का होटल मैनेजर अरेस्ट

Prem Chand