ताज़ा खबर
Other

मुंबई-गोवा हाइवे पर गार्डर टूटने से गिरा निर्माणधीन पुल

Share

रत्नागिरी, 16 अक्टूबर : महाराष्ट्र मुंबई-गोवा हाईवे पर चिपलुन में बन रहे सबसे लंबे ओवरब्रिज के बीच में स्थित दो गर्डर अचनाक टूट गए। फ्लाईओवर के गर्डर टूटने की वजह से फिलहाल ब्रिज का काम रोक दिया गया है। ब्रिज टूटने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में ब्रिज के हिस्से नीचे गिरते हुए कैद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह एकाएक मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत चिपलुन में बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। कुछ देर बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। पुल पर काम कर रही क्रेन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस बीच पुल के नीचे नागरिकों का एकाकी भागते देखा गया। पुल के हिस्से के गिरने से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस फ्लाईओवर का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है। चश्मदीदों की मानें तो जब पुल गिरा तो विस्फोट जैसी तेज आवाज हुई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा।


Share

Related posts

बांग्लादेशी नागरिक की जमानत याचिका खारिज

Girish Chandra

यूनियन बैंक का परिचालन लाभ बढ़ा

samacharprahari

तब्लीगी जमात के 29 विदेशी सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करे सरकार : अदालत

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 5

samacharprahari

भारत की सीमा पर चीन कर रहा ऑक्सीजन की टैंकों की तैनाती

Prem Chand

तेजस की डिलीवरी लेट, सुरक्षा पर खतरा ग्रेट

samacharprahari