ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

TCS भर्ती घोटाले में 16 कर्मचारियों की छुट्टी

Share

-रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के पूर्व प्रमुख भी नपे

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भर्ती घोटाले में सख्त कार्रवाई की है। कंपनी ने कई महीनों की जांच के बाद 16 कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसमें रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के पूर्व प्रमुख ई. एस. चक्रवर्ती को भी बर्खास्त किया गया है।
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने एक बयान में बताया कि भर्ती घोटाले की जांच में 19 कर्मचारियों को दोषी पाया गया था, जिसमें से 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि तीन कर्मचारियों को रिसोर्स मैनेजमेंट यूनिट से हटाया गया है। इसके साथ ही छह थर्ड पार्टी स्टाफिंग फर्म्स यानी वेंडर्स को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

फरवरी-मार्च में दो अलग-अलग व्हिसल ब्लोअर्स ने टीसीएस में भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया था। रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के पूर्व प्रमुख चक्रवर्ती पर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की भर्ती में धांधली का आरोप था। कंपनी ने 18 अप्रैल को उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था। कंपनी ने 23 जून को बाजार नियामक को बताया था कि वह इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कंपनी ने कहा कि यह मामला कंपनी के साथ फ्रॉड का नहीं है। 


Share

Related posts

UP विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामा, कार्रवाई स्थगित, बेड़ियां पहनकर पहुंचे सपा विधायक

Prem Chand

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का निधन

samacharprahari

भूकंप से जापान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र को नुकसान

samacharprahari

Mizoram Lengpui Airport: मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

samacharprahari

पहली बार दिखी ब्रह्मांड की रंगीन तस्वीर, अब उलझे रहस्यों से उठेगा पर्दा

samacharprahari

मातोश्री को उड़ा देने की धमकी

samacharprahari