ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

उत्‍तर प्रदेश में महंगा हो सकता है बिजली कनेक्शन लेना

Share

-30 से 35 % बढ़ोतरी का आया प्रस्ताव, संशोधित कॉस्ट डेटा बुक का प्रस्ताव

समाचार प्रहरी, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बिजली कनेक्शन की दरों में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। पावर कॉर्पोरेशन ने चौथी बार संशोधित कॉस्ट डेटा बुक का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग के पास भेजा है।

इस प्रस्ताव में भी नए कनेक्शन और उपभोक्ता सामग्री की वस्तुओं में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। नए प्रस्ताव में किसानों और छोटे उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी गई है। किसानों और छोटे उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन लेने पर न्यूनतम 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाना पड़ता है। नए प्रस्ताव में इसे 10 केवीए सिंगल फेस, 16 केवीए 3 फेस और 25 केवीए के ऊपर अलग-अलग कैपेसिटी में करने की बात कही गई है।
वहीं, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि रिव्यू पैनल सब कमिटी की बैठक में परिषद इस प्रस्ताव का विरोध करेगी।


Share

Related posts

2030 तक भारत में भुखमरी का खतरा बढ़ेगा – ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट में दावा 

Prem Chand

काली कमाई का धन कुबेर निकला ड्रग इंस्पेक्टर

Vinay

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Prem Chand

बेरोजगारी, महंगाई और किसान हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी सपा

samacharprahari

गेल के डायरेक्टर रंगनाथन सस्पेंड, रिश्वत मामले में हुई थी गिरफ्तारी

samacharprahari

मुंबई में राहुल बोले- राजा की आत्मा EVM, ED-CBI में है

Prem Chand