ताज़ा खबर
Other

EVM- VVPAT की फर्स्ट लेवल चेक कराने की याचिका खारिज

Share

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार की दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT का फर्स्ट लेवल चेक फिर करवाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के बुलाने पर कांग्रेस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई।

दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने आगामी आम चुनावों से पहले ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तर की जांच के संबंध में राज्य चुनाव आयोग के आचरण को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रक्रिया विस्तृत है और पक्षों को इस पर भरोसा है। अदालत ने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरे भारत में दोहराया गया है। मालूम हो कि पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी याचिका खारिज की थी।


Share

Related posts

मध्य रेलवे ने नियमित टिकट चेकिंग अभियान से 22 लाख का जुर्माना वसूला

samacharprahari

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

डिजिटल हुनर सिखाएगा गूगल

samacharprahari

लेबर कॉलोनी में भीषण आग, एक मजदूर की मौत

Prem Chand

हाथ कांपते हैं, जेल में चाहिए ‘स्ट्रॉ’ और ‘सिपर’

samacharprahari

केयर्न ने 176 करोड़ की भारतीय संपत्ति सीज की

Prem Chand