Samachar Prahari
Top 10ताज़ा खबरराज्य

70 ‘गायब’ मरीजों की तलाश में है मनपा-पुलिस

Share

समाचार प्रहरी, मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,35,796 हो गई है। मुंबई में ही 67,586 मरीज पाए गए हैं। अब तक मुंबई में 3,737 लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच, मुंबई से 70 संक्रमित मरीज लापता हो गए हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) प्रशासन ने लापता हो चुके मरीजों तलाश के लिए पुलिस की मदद मांगी है।
मनपा प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुंबई से 70 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता नहीं चल पा रहा है। उनकी तलाश के लिए अब मुंबई पुलिस की मदद मांगी गई है। बताया गया है कि पी नॉर्थ वार्ड के अंतर्गत आनेवाले मालाड से यह मरीज पिछले तीन महीने से ही लापता हैं। मरीजों के परिजनों को भी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बीएमसी अस्पताल में इन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद ही यह लोग लापता हो गए हैं। मनपा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग खुद के साथ ही उनके संपर्क में आनेवालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।


Share

Related posts

रक्षा उत्पादन में ऐतिहासिक छलांग: 1.27 लाख करोड़ का स्वदेशी निर्माण, निर्यात 21,000 करोड़ के पार

samacharprahari

विमान दुर्घटना से पहले कुछ लोगों ने की थी रेकी: रोहित पवार का तीखा हमला

samacharprahari

अभिनेता के साथ केवाईसी के नाम पर ठगी

Prem Chand

Leave a Comment