ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

3.65 करोड़ जन-धन खाता में नहीं है एक भी पइसा!

Share

एमजेडीवाई खातों में जमा राशि 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार

जन धन योजना में करोड़ों खाते में जीरो बैलेंस

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। जन धन योजना के तहत खोले गए करोड़ों बैंक खाताधारकों के अकाउंट में कोई भी पैसा जमा नहीं है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साढ़े सात साल पहले शुरू किए गए इन जन धन अकाउंट खातों में जमा राशि का आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है, लेकिन 3.65 करोड़ लोगों के खाते में कोई रकम नहीं बची है। उनका खाता जीरो बैलेंस हो गया है। यह कुल जन धन खातों का 8.3 प्रतिशत है।

वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत बैंक खातों की संख्या 44.23 करोड़ हो चुकी है। इन खातों में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि है।

इनमें से 34.9 करोड़ खाते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हैं, जबकि 8.05 करोड़ खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में हैं। शेष 1.28 करोड़ खाते निजी क्षेत्र के बैंकों में खोले गए हैं। पीएमजेडीवाई के 31.28 करोड़ लाभार्थियों को रुपे कार्ड भी जारी किया गया है।

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने वाली इस योजना ने पिछले साल अगस्त में क्रियान्वयन के सात साल पूरे किए थे। इस योजना के पहले साल में ही 17.90 करोड़ खाते खोले गए थे। अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 29.54 करोड़ जन धन खाते हैं, जबकि दिसंबर 2021 तक कुल जन धन खाताधारकों में से 24.61 करोड़ महिलाएं थीं।

 


Share

Related posts

नशा मुक्ति केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म

Amit Kumar

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने जैश के 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Prem Chand

किसानों ने कहा- कल फिर दिल्ली की तरफ आगे बढ़ेंगे

samacharprahari

रेस्तरां संचालक पर फायरिंग

samacharprahari

सोवियत जमाने की केएच-22 मिसाइल दाग रहा है रूस

Vinay

स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता यही ठाकरे सरकार की भूमिका: मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari