ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरभारतराज्य

24 घंटे में 45720 नए पॉजिटिव केस, 1129 लोगों की मौत

Share

अब तक 1.501 करोड़ सैम्पल की जांच पूरी
देश भर में तीन दिन में एक लाख नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण भयंकर रूप से बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 45,720 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 1129 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक एक लाख 49 हजार 838 मामले सक्रिय हैं, जबकि कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 12,38,635 हो गई है। देश भर में 22 जुलाई तक कुल 1,50.75,369 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। आईसीएमआर के मुताबिक, बुधवार को ही 3,50,823 सैंपल की जांच की गई है। बता दें कि देश में 11 लाख से 12 लाख मामले में होने में केवल तीन दिन लगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 45 हजार से अधिक मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 12,38,635 हो गई है। इनमें से 4,26,167 एक्टिव केस हैं और 7,82,606 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस वैश्विक महामारी ने अब तक 29,861 लोगों की जान ले ली है।

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक  3,37,607  मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,37,282 एक्टिव केस  हैं और 12556  लोगों की मौत हो गई। वहीं 1,87,769 लोग ठीक हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड मामलों में से करीब एक चौथाई केवल महाराष्ट्र के हैं। राज्य में 10576 नए केस सामने आए और इस दौरान 280 मरीजों की वायरस से मौत हुई।

तमिलनाडु में 1,86,492 मामले सामने आए हैं। इनमें से 51,765 एक्टिव केस हैं। 1,31,583 लोग ठीक हो गए हैं। 3144 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 1,26,323 मामले अब तक सामने आए हैं। 14,954 एक्टिव केस हैं। 1,07,650 मरीज ठीक हो गए हैं और 3719 लोगों की मौत हो गई है।

विदेश से आए यात्री कोरोना पॉजिटिव
खाड़ी देशों से वंदे भारत मिशन के तहत लाए जा रहे प्रवासी भारतीय नागरिकों में से कुछ लोग देश मे आते ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे यात्रा के दौरान सावधानी व जांच के इंतजाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सह यात्रियों की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। सूत्रों से पता चला है कि रियाद से 14 जुलाई को देश लाए आए एक व्यक्ति ने यहां आते ही खुद टेस्ट कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। संबंधित व्यक्ति मोनू कुमार सऊदी अरब के अल कासिम प्रांत में रह रहा था। वह 14 तारीख को रियाद की फ्लाइट से वाया दिल्ली लखनऊ पहुंचा था। वहां से वह अपने घर संत कबीर नगर चला गया।


Share

Related posts

लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू परिवार को राहत

samacharprahari

फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल से बैंक खाते खोलने वाले आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Prem Chand

गाजा की तरफ से हुए हमलों में दो लोगों की मौत

samacharprahari

ऑनलाइन लर्निंग जारी रखेंगे छात्र : ब्रेनली

samacharprahari

US चुनाव: जीत से एक कदम दूर बाइडेन, ट्रंप बोले- ‘बंद करो गिनती’

samacharprahari