भुखमरी में पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी पीछे है भारत, पिछड़े देशों से हो रही है तुलना
प्रहरी संवाददाता, मुंबई। पिछले एक साल में भारत के अरबपतियों की संपत्ति में चौगुना बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर भारत में भुखमरी और गरीबों की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। दुनिया के 116 देशों पर आधारित ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2021 में भारत 101वें स्थान पर खिसक गया है।
पिछले साल भारत 107 देशों में 94वें पायदान पर था। इस इंडेक्स में भारत अपने पड़ोसी देश म्यांमार (71), पाकिस्तान (92), बांग्लादेश (76) और नेपाल (76) से भी पीछे है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट में भारत को अलार्मिंग हंगर कैटेगरी में रखा गया है। रिपोर्ट कहती है कि भारत में भुखमरी की स्थिति पहले से भी ज्यादा चिंताजनक हो गई है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में दुनिया के 116 देशों की लिस्ट में भारत अब सात पायदान लुढ़क कर 101वें नंबर पर आ गया है। वर्ष 2020 में भारत 94 वें नंबर पर था। चीन, कुवैत और ब्राजील समेत कुल 18 देशों ने इस इंडेक्स में टॉप रैंक हासिल किया है। इन देशों का जीएचआई स्कोर पांच से भी कम है, जबकि 116 देशों की इस लिस्ट में भारत से पीछे केवल 15 देश हैं। भारत का जीएचआई स्कोर 27.5 है। उजबेकिस्तान, मंगोलिया, अल्बानिया जैसे देशों ने भी एक दशक में
बता दें कि जीएचआई स्कोर का आकलन चार पैमानों पर होता है। अल्पपोषण, चाइल्ड वेस्टिंग (पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनका वजन लंबाई के हिसाब से कम है), चाइल्ड स्टंटिंग (पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनकी उम्र के अनुसार लंबाई कम है) और बाल मृत्यु दर (पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर)।
