ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

Uttar Pradesh: यूपी में नौकर का गुप्तांग काटकर थाने पहुंची महिला, पुलिस से बोली इसने…

Share

महिला के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्जबकीय, कहानी में नया ट्विस्ट

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक महिला द्वारा अपने नौकर का गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) काटने का मामला सामने आया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की है।

पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

दरअसल, इस महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। महिला के मुताबिक, बुधवार को घर पर कोई नहीं था, तब़ नौकर ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। इसके बाद उसने चाकू से नौकर का प्राइवेट पार्ट काट दिया और कटे हुए हिस्से को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

जांच में जुटी यूपी पुलिस

घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस महिला के घर आई तो उन्हें खून से सनी एक चादर मिली। उन्होंने महिला द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी पुलिस के मुताबिक उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नौकर का बयान दर्ज, निकली अलग कहानी

हालांकि, पुलिस को दिए अपने बयान में इस शख्स ने एक अलग ही पक्ष बताया। उसने बताया कि मैं बचपन से ही इस महिला के घर में काम कर रहा हूं। घटना वाले दिन महिला ने मुझे फोन किया। लड़के ने कहा कि उसने मुझे बेहोश कर दिया और मेरा गुप्तांग काट दिया।

किसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है?

युवक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 326 और 308 के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पहले युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया।

Share

Related posts

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

samacharprahari

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 198 फलस्तीनी

Prem Chand

पेपर लीक मामले में दो स्टूडेंट पर केस दर्ज

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन को लेकर मचा घमासान

Prem Chand

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में भारत की गरीबी पर चौंकाने वाले आंकड़े, ‘विकास’ पर उठे सवाल

Prem Chand

Twitter को टक्कर देगा एलन मस्क का X.com!

Prem Chand