ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

सिंगापुर से बैंकॉक जाने की तैयारी में गोटबाया राजपक्षे

Share

 थाईलैंड से मांगी एंट्री की इजाजत
बैंकॉक। श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने थाईलैंड में प्रवेश के लिए इजाजत मांगी है। गोटबाया वर्तमान में सिंगापुर में फरारी काट रहे हैं। वे 14 जुलाई को मालदीव के रास्ते सिंगापुर पहुंचे थे। सूत्रों ने कहा कि राजपक्षे के गुरुवार को सिंगापुर छोड़कर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जाने की उम्मीद है।
बता दें कि सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में सरकार के खिलाफ अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन किए गए। हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर हमला कर दिया। जनता की नाराजगी और आक्रोश के कारण गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़ना पड़ा था।
सिंगापुर पहुंचने के बाद गोटबाया राजपक्षे ने ईमेल के जरिए संसद अध्यक्ष को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा भेज दिया था। वह श्रीलंका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किए बिना ही इस्तीफा दे दिया।


Share

Related posts

नक्सलियों के 40 संगठनों के नामों का खुलासा किया जाए: योगेंद्र यादव

Prem Chand

हाथ कांपते हैं, जेल में चाहिए ‘स्ट्रॉ’ और ‘सिपर’

samacharprahari

दुनिया के 170 देशों में 51 हजार भारतीय बच्चों का जन्म हुआ

Vinay

“नशे में टली सरकार: बोतल में बंद भारत की अर्थव्यवस्था!”

samacharprahari

‘इंपोर्टेड माल’ पर नहीं थम रहा घमासान, सावंत के माफी से भी नहीं बनी बात

samacharprahari

फडणवीस का ठाकरे सरकार पर निशाना, कहा- इनके कितने भी कपड़े उतारो, निर्लज्जों पर असर नहीं

samacharprahari