ताज़ा खबर
Otherभारतराज्य

साइबर क्राइम ब्रांच ने दो विदेशियों को गिरफ्तार किया

Share

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस के साइबर अपराध शाखा ने दो विदेशी नागरिकों को धोखाधड़ी और ठगी के मामले में अरेस्ट किया है। विदेशी नागरिकों को एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खातों से अब तक करोड़ों रुपये निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि साइबर अपराध शाखा ने बुधवार दोपहर को एक सूचना के आधार पर बीटा-2 थाना क्षेत्र से जोन्सन तथा वेन्सन नामक दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिकों के पास से पुलिस ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करने की मशीन, भारी संख्या में एटीएम कार्ड, नकदी एवं अन्य सामान बरामद किया है। साइबर अपराध शाखा तथा गुप्तचर एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करते थे और धोखाधड़ी से उनका पासवर्ड हासिल कर लेते थे। इसके बाद बैंक खातों से रुपये निकाल लेते थे। इन लोगों ने हजारों एटीएम कार्ड क्लोनिंग करके करोड़ रुपये निकालने की बात स्वीकार की है।


Share

Related posts

संजीत हत्याकांड: फिरौती के 30 लाख दिए थे या नहीं ? जांच करेंगे एडीजी

samacharprahari

जम्मू कश्मीरः महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी 3 महीने बढ़ी

samacharprahari

बेंगलुरु में 854 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी

Prem Chand

2024 में अरबपतियों की संपत्ति तीन गुना तेजी से बढ़कर $2 ट्रिलियन हुई: ऑक्सफैम

samacharprahari

लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने भुजबल, मंत्रालय मिलने के सवाल पर कहा- ‘मैं गृह मंत्री से लेकर…’

samacharprahari

आंध्रप्रदेश में ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, कई ट्रेनें डायवर्ट

samacharprahari