ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

वैक्सीन कोल्‍ड चेन को मजबूत बनाएगा गोदरेज

Share

मुंबई। ‘मेड इन इंडिया’ पहल के तहत गोदरेज एंड बॉयस ने मेडिकल रेफ्रिजरेशन सोल्युशंस प्रोडक्ट की नई श्रंखला लांच की है। गोदरेज अप्‍लायंसेज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जमशेद गोदरेज ने अल्‍ट्रा-लो टेंपरेचर फ्रीजर्स को लॉन्च करते हुए कहा कि  विशेष रूप से एमआरएनए-आधारित वैक्‍सीन्‍स व अन्य जीवन-रक्षक चिकित्‍सा आपूर्तियों को -80°C तापमान तक सुरक्षित रखने के लिए यह प्रोडक्ट बेहतर साबित होंगे।बिजनेस हेड और एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कमल नंदी ने कहा कि इस फ्रीजर्स में लिक्विड कार्बन डाइ-ऑक्‍साइड (CO2) या लिक्विड नाइट्रोजन डाइ-ऑक्‍साइड (NO2) जैसे बैक-अप सिस्टम्‍स मौजूद हैं, जो आपात स्थितियों में भी 48 घंटे से अधिक समय तक तापमान को स्थिर बनाये रखते हैं। अल्ट्रा लो टेंपरेचर फ्रीजर्स की वर्तमान क्षमता 12,000 यूनिट्स प्रति वर्ष है। वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए कंपनी 30,000 यूनिट्स प्रति वर्ष करने की दिशा में प्रयासरत है।


Share

Related posts

NCLT के ऑर्डर के खिलाफ DHFL के लेंडर्स ने दाखिल की अपील

Prem Chand

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक के खिलाफ 5 हजार पेज की चार्जशीट दायर

Prem Chand

IRCTC में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

samacharprahari

महिला सिपाही को लेकर बवाल, चली गोली

samacharprahari

एक अरब साल का है सबसे युवा सितारा

Prem Chand

प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: मुख्यमंत्री ठाकरे

Prem Chand