निर्वाचन आयोग का फैसला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने 10 फरवरी से सात मार्च तक एग्जिट पोल पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है।
बता दें कि राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ यह प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
