ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

यूपी के सीएम बोले- फ्री राशन मिलना ही रामराज्य, हमारा वादा पूरा

Share

मथुरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा ने रविवार, 19 दिसंबर से जन विश्वास यात्रा शुरू की है। राज्य के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मथुरा में यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि गरीब को फ्री में राशन मिलना ही राम राज्य है। हमने जो वादा किया था, उसे हमने पूरा किया, लेकिन ये सब विपक्ष को अच्छा नहीं लगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कश्मीर में धारा 370 को ख़त्म कर दिया। धारा 370 देश में आतंकवाद को प्रेरित कर रहा था। हमने जो कहा, वो किया। अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। मिर्ज़ापुर में भी मां विध्यवासिनी जी का भव्य मंदिर बन रहा है।

सूबे के मुखिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा-13 दिसंबर को देखा न आपने काशी में, पहले तो होड़ लगी रहती थी, टोपी पहनने की, पहले अयोध्या, काशी में जाने की कोई हिम्मत नहीं करता था। मोदी जी भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद श्रमिकों पर पुष्पवर्षा की। क्या कभी किसी और प्रधानमंत्री ने ऐसा किया है?


Share

Related posts

मास शूटिंग से हिल गया अमेरिका, रेस्टोरेंट में अचानक होने लगी फायरिंग, 3 लोगों की मौत

samacharprahari

अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Prem Chand

‘जबरन रिटायरमेंट’ का आदेश, 49 लाख सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप

samacharprahari

ऑनलाइन पैथोलॉजी लैब को बंद करने की मांग, कोर्ट में याचिका पर कल होगी सुनवाई

samacharprahari

सूरत में निर्विरोध चुने गए बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र ख़तरे में

Prem Chand

लिविंगार्ड ने लॉन्च किया नया फेस मास्क

samacharprahari