ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

मेरठ की फैक्‍ट्री में ब्‍लास्‍ट, अब तक 4 लोगों की मौत

Share

-प्रशासन का दावा, पटाखे नहीं साबुन बनाया जा रहा था

डिजिटल न्यूज डेस्क, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लोहिया नगर स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह जबर्दस्‍त धमाका हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
बताया जा रहा है कि यहां एक पटाखा बनानेवाली फैक्‍ट्री में यह ब्‍लास्‍ट हुआ। लेकिन बाद में डीएम की ओर से कहा गया कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि यहां साबुन की फैक्‍ट्री थी। उसी में ब्‍लास्‍ट हुआ है। पटाखे या बारूद मिलने की बात निराधार है।

सूत्रों के अनुसार, सिलिंडर में लगी आग से यह हादसा हुआ है। हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 4 हो गई है। घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हुई थी, बाद में गंभीर रूप से घायल दूसरे लोगों ने भी दम तोड़ दिया। राहत और बचाव कार्य के दौरान दूसरा धमाका हुआ। मलबा हटाने वाले जेसीबी कर्मी इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं। मलबे से 5 मजदूरों को निकाला गया है। मौके पर पुल‍िस और प्रशासन की टीमें पहुंच गई हैं।

 


Share

Related posts

नासिक में पकड़ा गया आईएसआई हैंडलर्स को खुफिया जानकारी देने वाला संदिग्ध

Prem Chand

जौनपुर में सीएम ने किसान बिल का विरोध करने वालों को घेरा, उपचुनाव के लिए कसी कमर

samacharprahari

यूपी में बयान दर्ज करवाने आई रेप पीड़िता का कोर्ट से अपहरण

samacharprahari

दिवालिया संहिता से केवल 2.5 लाख करोड़ रुपये की वसूली

samacharprahari

फ्रांस का पासपोर्ट बना सबसे ताकतवर, भारत की रैंकिंग को झटका

samacharprahari

देशमुख की अर्जी पर सुनवाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

Girish Chandra