ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

मुंबई की सोसायटी में जमीन धंसी, उसमें समा गई एक कार

Share

मुंबई। पूर्वी उपनगर के घाटकोपर में स्थित राम निवास सोसायटी में जमीन धंसने से एक कार उसमें समा गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि सोसायटी में जहां कार पार्क की गई थी, उस जमीन पर एक कुआं था, जिसके आधे हिस्से को बंद कर दिया गया था।

रविवार को घटी यह घटना मुंबई के घाटकोपर की है। बारिश के दौरान सोसायटी की जमीन पर एक सिंकहोल बन गया, जिसमें कार धंस गई। कार पंकज मेहता की बताई गई है। रविवार देर रात को कार 40 फीट कुएं से बाहर निकाल ली गई।

बताया जा रहा है कि इस सोसायटी के कैंपस में एक कुआं था। इसके आधे हिस्से को सीमेंट प्लास्टर से ढंक दिया गया था। इस जमीन पर लोग अपनी कार पार्क करने लगे थे। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) प्रशासन ने इस हादसे से अपना पल्ला झाड़ लिया है। इस संबंध में बीएमसी प्रशासन ने संबंधित विभागीय कार्यालय को जल निकासी कार्य की जांच कर उक्त सोसायटी को सुरक्षा के आवश्यक उपायों का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।


Share

Related posts

रैन्समवेयर के नाम पर एक हजार अरब डॉलर का भुगतान

samacharprahari

कच्छ में पुलिस ने बरामद किया 500 करोड़ रुपये का ड्रग्स

Prem Chand

तोड़ू कार्रवाई से राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं: पवार

samacharprahari

CBI ने लालू-राबड़ी और दो बेटियों पर FIR किया दर्ज

Prem Chand

पीएनबी ने खिलाड़ी शमसेर सिंह को सम्मानित किया

samacharprahari

शेल कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, आईटी ने मारा छापा

samacharprahari