ताज़ा खबर
Other

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश की

Share

पुणे (महाराष्ट्र), 22 नवंबर 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता रोहित पवार ने आरोप लगाया कि भाजपा के 25-30 कार्यकर्ताओं ने मध्य रात्रि में उस ‘स्ट्रांग रूम’ में घुसने की कोशिश की जहां कर्जत-जामखेड निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम रखी हुई हैं। अहिल्यानगर जिले के मौजूदा विधायक रोहित पवार का मुकाबला भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राम शिंदे से है। पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अहिल्यानगर के कर्जत जामखेड में आधी रात को उस स्ट्रांग रूम में जबरन घुसने की कोशिश की जहां ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखा गया था। हालांकि, मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर धैर्यपूर्वक स्थिति को संभाला और प्रयास को विफल कर दिया, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’’

राकांपा नेता ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन भाजपा के प्रभाव में आकर पुलिस ने ‘‘सहयोग करने के बजाय हमें परेशान किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को इस मामले पर उचित संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह प्रयास गुंडागर्दी को दर्शाता है, क्योंकि वे आसन्न हार से डरे हुए हैं। हालांकि, अगले 24 घंटों के भीतर, कर्जत-जामखेड के लोग लोकतांत्रिक तरीकों से इस गुंडागर्दी को खत्म कर देंगे।


Share

Related posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश : अब वसीयत का पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं

Prem Chand

हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स करेगा तिरंगा यात्रा का आयोजन,

Prem Chand

आधार को वोटर आईडी से लिंक करने वाले बिल पर हंगामा

Girish Chandra

ईरान पर अमेरिकी हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : रूस

Prem Chand

किसानों ने कहा- कल फिर दिल्ली की तरफ आगे बढ़ेंगे

samacharprahari

महिला दिवस पर आधी आबादी के लिए हरसर्किल लॉन्च

Prem Chand