ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

बांग्लादेश में शेख हसीना की बड़ी जीत! पांचवीं बार बनेंगी पीएम, मिला दो तिहाई बहुमत

Share

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लगातार चौथी बार आम चुनाव में जीत हासिल की है। छिटपुट हिंसा और मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) तथा उसके सहयोगियों के चुनाव के बहिष्कार करने के कारण हसीना की पार्टी अवामी लीग के लिए जीत का रास्ता आसान हो गया।

मीडिया की खबरों के अनुसार, शेख हसीना की पार्टी ने 300 सीट वाली संसद में 223 सीट हासिल कीृहै। एक उम्मीदवार के निधन के कारण 299 सीट पर चुनाव हुए थे। इस सीट पर मतदान बाद में होगा।

संसद में मुख्य विपक्षी दल जातीय पार्टी को 11, बांग्लादेश कल्याण पार्टी को एक और स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 62 सीट पर जीत दर्ज की। जातीय समाजतांत्रिक दल और ‘वर्कर्स पार्टी ऑफ बांग्लादेश’ ने एक-एक सीट जीतीं। अवामी लीग पार्टी की प्रमुख हसीना (76) ने गोपालगंज-तृतीय सीट पर भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की।

हसीना 2009 से सत्ता पर हैं काबिज

संसद सदस्य के रूप में यह उनका आठवां कार्यकाल है। हसीना 2009 से सत्ता पर काबिज हैं और एकतरफा चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। अहम बात यह है कि 1991 में लोकतंत्र की बहाली के बाद से ऐसा दूसरी बार है जब सबसे कम मतदान हुआ।

फरवरी 1996 के विवादास्पद चुनावों में 26.5 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो कि बांग्लादेश के इतिहास में सबसे कम है। रविवार के चुनाव में लगभग 40 प्रतिशत मतदान का अनुमान जताया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली पार्टी ‘बीएनपी’ ने चुनाव का बहिष्कार किया और चुनाव के दिन हड़ताल पर चली गयी थी। पार्टी ने मंगलवार से शांतिपूर्ण सार्वजनिक भागीदारी कार्यक्रम के माध्यम से अपने सरकार विरोधी आंदोलन को तेज करने की योजना बनाई है और चुनावों को ‘‘फर्जी’’ करार दिया है।


Share

Related posts

एनसीबी ने ड्रग केस में इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया

samacharprahari

नई संसद में नया इतिहास, पहली बार सरकार ने नहीं दिए 357 सवालों के जवाब

samacharprahari

शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं… सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

Prem Chand

स्टार्टअप को माइक्रोसॉफ्ट एआई इनोवेट का सपोर्ट

Amit Kumar

विवाहिता ने बनाया अपनी ही किडनैपिंग का प्लान

samacharprahari

सतारा में कोयना डैम के पास मामूली तीव्रता का भूकंप

Vinay