ताज़ा खबर
Other

पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी में ऑडियो-वीडियो फुटेज होनी चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

Share

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि पुलिस स्टेशनों में लगे सीसीटीवी में ऑडियो और वीडियो दोनों फुटेज होनी चाहिए। न्यायालय ने एक स्थानीय पुलिस स्टेशन को यह बताने के लिए कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार वहां ऑडियो प्रणाली क्यों नहीं लगाई गई।
न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने एक मस्जिद के इमाम के रूप में अपने आधिकारिक और धार्मिक कर्तव्यों को निभाने में याचिकाकर्ता के सामने आ रही कथित बाधा से संबंधित एक याचिका पर विचार करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि पुलिस स्टेशनों, लॉक-अप, गलियारों, स्वागत क्षेत्रों, निरीक्षकों के कमरे, स्टेशन हॉल आदि में सीसीटीवी लगाए जाएं। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में ऑडियो और वीडियो दोनों की फुटेज होनी चाहिए।


Share

Related posts

एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स एक साथ छुट्टी पर गए, 70 उड़ानें रद्द

Prem Chand

लेबर कॉलोनी में भीषण आग, एक मजदूर की मौत

Prem Chand

52 करोड़ के टूरिज्म घोटाले में बड़ा कदम: ईडी ने जब्त संपत्ति लौटाई

Prem Chand

रावण को भी अपने साथ ले जाती शिवसेना… राणे ने उद्धव पर साधा निशाना

Prem Chand

‘जमशेदजी टाटा 102 अरब डॉलर दान के साथ दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी’

samacharprahari

जातिगत जनगणना: क्या राजनीति से आगे बढ़कर सामाजिक न्याय मिलेगा?

samacharprahari