ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Share

पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार देर रात को एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान सेना की ओर से हुई भारी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया।

सुत्रोंन ने बताया कि बुधवार देर रात पाकिस्तान सेना ने जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। इस दौरान कृष्णा घाटी में लांस नायक करनैल सिंह घायल हो गए। उन्हें तुरन्त उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान वह शहीद हो गए।

आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को ही पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। इससे पहले मंगलवार को भी पाक सेना ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की थी। इस गोलीबारी में भारतीय क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। हालांकि भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन समेत तीन सैनिक मारे गए और छह सैनिक घायल हो गए थे। इस दौरान उनकी चार चौकियां पूरी तरह तबाह हो गई थी।


Share

Related posts

नवंबर में एफपीआई ने किया 62 हजार करोड़ का निवेश

samacharprahari

‘वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से नहीं हटाएंगे नरेंद्र मोदी का फोटो’

Prem Chand

ओबीसी वर्ग के जरिए एमवीए सरकार को हराने बीजेपी चलाएगी कार्यकर्ता अभियान

Prem Chand

गलवान में निहत्थे नहीं थे हमारे सैनिकः जयशंकर

samacharprahari

23 साल में भारत के 1% अमीरों की दौलत 62% बढ़ी, जी-20 रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 10

samacharprahari