ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनमूवीराज्यलाइफस्टाइलविज्ञापन

पंडित सुरेश तलवलकर को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान

Share

मुंबई। इस वर्ष का उन्नीसवां कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान जाने – माने तबला वादक तालयोगी पद्मश्री पंडित सुरेश तलवलकर (पुणे) को दिया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात बांसुरी वादक पद्मविभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया उपस्थित रहेंगे।
कुमार गंधर्व फाउंडेशन के मैंनेजिंग ट्रस्टी पंडित परमानंद यादव ने बताया कि प्रमुख अतिथियों में संगीतकार सिद्धार्थ कश्यप, नवभारत टाइम्स मुंबई के संपादक सुंदर चंद ठाकुर, कैप्टन मोहन नाईक, कैप्टन नज़ीर उपाध्ये समेत कई मान्यवर मौजूद होंगे।
इस अवसर पर सावनी तलवलकर का स्वतंत्र तबला वादन तथा कुमारी अरहाना रामामूर्ति एवं कुमारी असिथा क्रमधारी कृष्ण एवं शिव स्तुति प्रस्तुत करेंगी। संचालन संध्या देशमुख और आनंद सिंह करेंगे। कार्यक्रम शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 को दोपहर 3.30 से 7 बजे के बीच रविन्द्र नाट्य मंदिर में संपन्न होगा।


Share

Related posts

IRCTC ने वेबसाइट मेंटेनेंस के नाम पर तीन साल में यात्रियों से वसूले 2619 करोड़

samacharprahari

एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के 20वें मुखिया

samacharprahari

डोडा सड़क हादसा: ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 26 घायल

samacharprahari

गोल्ड की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल: वैश्विक निवेशकों की होड़ से बाजार में हलचल

samacharprahari

भारत का विदेशी कर्ज 614.9 अरब डॉलर पार

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट की नजर में नहीं है ‘वैवाहिक बलात्कार’ कोई अपराध

samacharprahari