ताज़ा खबर
Other

पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कहा

Share

चंडीगढ़, 14 मई 2022 । पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान करते हुए शनिवार को कहा, ‘गुड लक और गुडबाय कांग्रेस’। कांग्रेस ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पिछले महीने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। जाखड़ ने यह निर्णय ऐसे समय पर लिया है जब उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ चल रहा है। असंतुष्ट नेता ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर, कांग्रेस छोड़ने के फैसले की घोषणा की। जाखड़ ने कहा, ‘पार्टी के लिए यह उपहार है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अलविदा कांग्रेस।’ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख जाखड़ 11 अप्रैल को उन्हें मिले ‘कारण बताओ’ नोटिस को लेकर पार्टी से नाराज थे। उन्होंने कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति को नोटिस का जवाब नहीं दिया था।


Share

Related posts

पीएनबी ने खिलाड़ी शमसेर सिंह को सम्मानित किया

samacharprahari

सुरक्षा में कटौती पर बोले शिवपाल – ‘भाजपा से यही उम्मीद थी’

Prem Chand

अमेरिका ने किया हाइपरसोनिक एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन का परीक्षण

Prem Chand

एचएससी एक्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी

samacharprahari

ब्‍लू डार्ट को मिला ग्रेट प्‍लेस टू वर्क का सर्टिफिकेट

Prem Chand

कर्जदारों को मिल सकती है राहत, एक्सपर्ट कमेटी का गठन

samacharprahari