ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

नौसेना को मिली चौथी स्कॉर्पिन पनडुब्बी वेला

Share

मुंबई। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने 09 नवंबर 2021 को भारतीय नौसेना की परियोजना पी-75 की चौथी स्कॉर्पिन पनडुब्बी की डिलीवरी के साथ भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की अपनी यात्रा को जारी रखा। इस पनडुब्बी को आईएनएस वेला के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
बता दें कि अब तक कलवरी, खंडेरी, करंज और वेला पनडुब्बियों को नौसेना बेड़े में शामिल किय़ा जा चुका है। पांचवी पनडुब्बी वागीर को 12 नवंबर 2020 को लॉन्च किया गया था। उसने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। इसके दिसंबर 2021 को पहली सतही उड़ान भरने की उम्मीद है, जबकि छठवीं पनडुब्बी वर्तमान में आउटफिटिंग के अग्रिम चरण में है।
इस अवसर पर एमडीएल के निदेशकों और नौसेना कार्मिकों की उपस्थिति में वाइस एडमिरल नारायण प्रसाद, एवीएसएम, एनएम, भानौ (नि), अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एमडीएल और रियर एडमिरल केपी अरविंदन, वीएसएम, चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक) पश्चिम नौसेना कमांड ने हस्ताक्षर किए।


Share

Related posts

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, छह आम नागरिक घायल

samacharprahari

हिमाचल के चंबा के भूकंप प्रभावित इलाकों में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Prem Chand

‘…तो लाड़ली बहन जैसी कई योजनाओं पर रोक लगा देंगे’

samacharprahari

आर्थिक तंगी के बीच महाराष्ट्र सरकार 50 लाख महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना’ से बाहर करने की योजना बना रही है: रिपोर्ट

Prem Chand

…और 50 मीटर पहले ही खत्म हो गई जिंदगी की आखिरी रेस

samacharprahari

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पर 14.82 करोड़ बकाया

samacharprahari