ताज़ा खबर
Otherराज्य

दीवाल, नीम की टहनी बनी विवाद की जड़, पड़ोसी भिड़े, एक का सिर फूटा

Share

बदलापुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में दो पड़ोसियों के बीच वाद विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान ने परिवार के साथ मिलकर अपने पड़ोसी के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थर बाजी की गई। इस हमले के दौरान एक पतरा गाड़ी तोड़ दी गई। महिलाओं को भी पीटा गया। एक युवक का सिर फूट गया।

इस संदर्भ में प्रभारी बदलापुर की ओर से अवगत कराया गया है कि ग्राम प्रधान अपने छत पर दीवाल खड़ा कर रहे थे। उस दीवाल के बीच विपक्षी के नीम की कन्छी आ रही थी। प्रधान की दीवाल खड़ी कर रहे मजदूर ने नीम की कन्छी को छाट दिया। इस बात पर पड़ोसी ने विवाद कर लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फिलहाल, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Share

Related posts

सावधान! WhatsApp पर फेक शादी के कार्ड से साइबर ठगी

Prem Chand

महिला कार्यकर्ता से रेप, मुंबई में MNS नेता गिरफ्तार

samacharprahari

राजगढ़ में आर्मी ट्रक का टायर फटा

samacharprahari

मतदाताओं को हल्के में लेने की भूल न करें : पवार

samacharprahari

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

samacharprahari

सौर ऊर्जा का उपयोग कर पश्चिम रेलवे ने दो साल में बचाए 9.76 करोड़ रुपये

Prem Chand