ताज़ा खबर
Other

दामाद ने अपनी सास को उतारा मौत के घाट

Share

बुलंदशहर , 14 अक्टूबर 2023 : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी. इस वारदात को उसने इस वजह से अंजाम दिया क्योंकि वो अपनी बेटी को ससुराल नहीं जाने देती थी. अपने पास मायके में ही रखती थी. इस वजह से गुस्से में उसने सास की उसी के घर में सोते समय कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. दरअसल, कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली मीना देवी की सोते समय 10 अक्टूबर की रात हत्या कर दी गई थी. शक की सुई घर के ही किसी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूम रही थी. मगर, पुलिस को कोई सबूत नहीं मिल रहा था. इसी बीच ऑपरेशन दृष्टि के तहत क्षेत्र में लगाए गए 25 सीसीटीवी जब खंगाले गए तो मृतका के घर के आसपास उसके दामाद बंटी को देखा गया. इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की. शुरू में तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती करनी पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.


Share

Related posts

साइबर अपराधियों ने सहकारी बैंक को लगाया डेढ़ करोड़ रुपये का चूना

Prem Chand

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

Prem Chand

लेबर कॉलोनी में भीषण आग, एक मजदूर की मौत

Prem Chand

‘हर लेवल पर बेईमानी’: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के जन्म प्रमाणपत्र सिस्टम पर कड़ी टिप्पणी

Prem Chand

सत्ता में रहते हैं तो PDA की याद नहीं आती… मायावती का अखिलेश यादव पर सीधा हमला

samacharprahari

सड़क हादसे में चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Prem Chand