ताज़ा खबर
Other

तीन नेपाली समेत पांच ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 1 दिसंबर 2024 । क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15.670 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये है। गिरोह नेपाल और हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर दिल्ली और एनसीआर में आपूर्ति करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के नागरिक प्रेम थापा, गंगा गुरुंग थापा, अंकित बुधा, निहाल विहार निवासी मोहम्मद जमाल और हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को एक नेपाली नागरिक द्वारा दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में एक स्थानीय ड्रग तस्कर मोहम्मद जमील को चरस की आपूर्ति के बारे में एक सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व में और एसीपी राजकुमार की देखरेख में टीम का गठन किया गया।


Share

Related posts

TCS भर्ती घोटाले में 16 कर्मचारियों की छुट्टी

samacharprahari

मुंबई और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन शुरू

samacharprahari

50 से अधिक बेड वाले निजी अस्पताल लगाएं खुद का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

samacharprahari

एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान

samacharprahari

कोरोना से प्रभावित महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था में आठ प्रतिशत की गिरावट

samacharprahari

बांग्लादेश में रेप पीड़िता की मौत पर बलात्कारियों को होगी फांसी

Prem Chand