ताज़ा खबर
Other

ट्रेन के जनरल टिकट से टेंपरिंग में 4 ठग गिरफ्तार

Share

मुजफ्फरपुर, 2 दिसंबर 2024। टेंपरिंग कर ट्रेनों के जनरल टिकट भोले-भाले यात्रियों को बेचकर उन्हें ठगी का शिकार करने वाले एक बड़े रैकेट का रेलवे सुरक्षाबल ने भंडाफोड़ किया है। मुजफ्फरपुर आरपीएफ ने मुजफ्फरपुर जंक्शन और पटना के एक होटल में छापेमारी कर माइस्टरमांइड सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में मास्टरमांइट सरगना से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दिल्ली के अलावा, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुगलसराय, एरनाकुर्लम, कोयंबटूर, वियजवाड़ा, पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर, पटना, समस्तीपुर आदि स्टेशनों पर इसका जाल फैला हुआ है। बताया कि जालसाजी कर यात्री का असली टिकट से बदलकर टेंपरिंग जनरल टिकट थमा दे रहा था। यात्री टेंपरिंग को ही असली समझ कर उस पर यात्रा करते थे।

ट्रेन में सफर के दौरान अगर पड़ा गया तो चेकिंग स्टाफ द्वारा फाइन लिया जाता था, नहीं पकड़ाया तो जाली टिकट पर ही गंतव्य तक यात्रा कर ले रहे थे। बदमाश असली टिकट को यूटीएस टिकट काउंटर से टिकट बदलकर वापस कर काली कमाई कर रहे थे। उसके पास से डेढ़ सौ से अधिक मुहर और 50 से अधिक जनरल टिकट बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए चारों बदमाश मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के रहने वाला हैं। इसमें उमेश सहनी, मुजफ्फरपुर पारू थाना क्षेत्र के गोकुला गांव का निवासी बताया गया है। दशरथ सहनी एवं संतोष साह सरैया थाना क्षेत्र के अजीतपुर का और बिगु राम वैशाली जिले के बेलवर गांव का रहने वाला है।


Share

Related posts

दो वर्षों में ऑनलाइन फ्रॉड बेतहाशा बढ़े

samacharprahari

ईडी ने अटैच की 4109 करोड़ की संपत्ति

samacharprahari

साइबर अपराधियों ने सहकारी बैंक को लगाया डेढ़ करोड़ रुपये का चूना

Prem Chand

साकीनाका रेप-मर्डर केसः दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार से मांगी रिपोर्ट

samacharprahari

दैनिक राशिफल मंगलवार, सितम्बर 15, 2020

samacharprahari