ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारत

जीडीपी में गिरावट की नारायणमूर्ति की आंशका पर राहुल का तंज: ‘मोदी है तो मुमकिन है’

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन्फोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की ओर से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आजादी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की आशंका जताए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर कटाक्ष किया। बुधवार को उन्होंने नायरायणमूर्ति के बयान वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी है तो मुमकिन है।’’

गौरतलब है कि नारायणमूर्ति ने मंगलवार को आशंका जताई थी कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी हैं तो कुछ भी मुमकिन है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जाना चाहिये। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि इस बार जीडीपी में स्वतंत्रता के बाद सबसे बड़ी गिरावट दिख सकती है। बता दें कि ब्रिटेन में सबसे बड़ी आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा रहा है।

 


Share

Related posts

भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल हुआ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक

samacharprahari

एनआईए ने छापेमारी के बाद ‘टैल्क मिश्रित मादक पदार्थ’ जब्त किया

samacharprahari

गुजरात सरकार को SC ने फटकारा, नोटिफिकेशन कैंसिल

Prem Chand

स्टार्टअप को माइक्रोसॉफ्ट एआई इनोवेट का सपोर्ट

Amit Kumar

कोल्हापुर से हवाई सेवाएं होंगी शुरू

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट तय करेगा गांगुली और जय शाह का भविष्य

samacharprahari