ताज़ा खबर
Top 10राज्य

जारी है देश में कोरोना का कहर

Share

भारत में 11,921 मौत, 3.55 लाख संक्रमित

मुंबई में मरीजों की संख्या 1.13 लाख

मुंबई। देश में कोरोना का कहर जारी है। मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 55 हजार को पार कर गया है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर लगभग 12 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 87 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 54 हजार से अधिक है।

24 घंटे में 11 हजार नए मामले
पिछले 24 घंटे में 10 हजार 974 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 2 हजार 3 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से मौत के आंकड़े में अचानक दो हजार की बढ़ोतरी से प्रशासनिक स्तर पर चिंता फैल गई है। हालांकि महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार ने मौत के पुराने आंकड़े को भी जोड़ दिया है, जिससे मौत के आंकड़े में अचानक उछाल आई है।

महाराष्ट्र में 1328 मौत
महाराष्ट्र में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 2701 नए मामले आए और 81 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के डेटा को सुधारते हुए 1328 मौत के आंकड़े को जोड़ा है। इस मौत की रिपोर्ट नहीं की गई थी। इसमें मुंबई में 862 लोगों की मौत हुई है।
इस आंकड़े के जुड़ने के बाद अब महाराष्ट्र में कुल मौत का आंकड़ा 5 हजार 537 हो गया है। कुल कंफर्म केस की संख्या 1 लाख 13 हजार 445 है, जिसमें एक्टिव केस की संख्या 50 हजार से अधिक है। हालांकि 57 हजार 851 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में कोरोना से अब तक 60 हजार 228 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 3168 लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे में भी 19328 मरीजों में से 641 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे में 12,888 लोग संक्रमित हुए हैं और 588 लोगों की जान जा चुकी है।


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को लगाई फटकार, कहा- लिफाफा खोलें और डेटा दें

samacharprahari

पिछले साल सीमा पर 46 भारतीय जवान शहीद : रक्षा मंत्री

samacharprahari

दबाव में झुकी दिल्ली: जाति अब आंकड़ों में दर्ज होगी

samacharprahari

पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा कोरोना की जांच

samacharprahari

1.34 लाख पर मामले दर्ज, 8 करोड़ का दंड वसूले

samacharprahari

रंगदारी नहीं मिली तो जेसीबी से उखाड़ दी सड़क

samacharprahari