ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

जापान ने छह देशों में आत्मघाती हमले की चेतावनी जारी की

Share

टोक्यो। जापान के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को आगाह करते हुए सोमवार को कहा कि छह दक्षिण एशियाई देशों में धार्मिक और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें। इन देशों में हमला हो सकता है। मंत्रालय ने कहा कि उसे सूचना मिली है कि ऐसे स्थानों पर आत्मघाती हमला किया जा सकता है।
जापान ने इंडोनेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और म्यांमा जाने वाले जापानियों के लिए यह परामर्श जारी किया है। हालांकि, इन देशों ने इस परामर्श पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि उन्हें ऐसे किसी खतरे या जापान को यह सूचना कहां से मिली, इसकी जानकारी नहीं है।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तानी संग्रत ने कहा कि जापान ने इस चेतावनी के पीछे की जानकारी का स्रोत नहीं बताया है। जापानी दूतावास ने सिर्फ इतना कहा कि यह केवल थाईलैंड के लिए नहीं है, और इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। फिलीपीन के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही।


Share

Related posts

‘न खाने दूंगा और न पकाने दूंगा’, सिलेंडर 50 रुपया महंगा

samacharprahari

रिलायंस फाउंडेशन से मिली 82000 वैक्सीन की खुराक

samacharprahari

महाराष्ट्र सरकार के मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर केंद्र का रोड़ा

Girish Chandra

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक

Prem Chand

दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापा, कैश 1.12 करोड़ बरामद

Vinay

बिहार के आईपीएस संभालेंगे यूपी के डीजीपी की कमान

samacharprahari