ताज़ा खबर
Other

जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकारा – अखिलेश

Share

लखनऊ, 18 नवंबर 2024 । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मतदाताओं से उप चुनाव को लेकर एक्स पर एक पोस्ट कर कहा “ये जो युद्ध स्तरीय तैयारी है उसे भूल न समझें, इस तैयारी को चीन की सीमा समझने की भूल न करें। ये तो यूपी का कुंदरकी है जहां विधानसभा का उपचुनाव है भाजपा राज में चुनाव को लेकर धांधली हो रही है। यूपी की जनता का क़ानून-व्यवस्था से एतबार ही उठ गया। जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की ये परेड कराई जा रही है।
हर बार लोगों के मन से डर निकालने की नहीं, मन में डर डालने की प्रक्रिया अपनाकर वोटिंग कम करवाने की इस साज़िश को नाकाम करें, इस बार जनता अपने मोबाइल कैमरों के साथ तैनात रहेगी। जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकार कर लिया। जनता अपने वोट की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तैयार है, इस बार भाजपाई चुनावी घोटालेबाज़ अपनी ख़ैर मनाएं।

Share

Related posts

7 मई को देशभर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

samacharprahari

PMLA के प्रावधानों के तहत ईडी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

मराठा आरक्षण को लेकर भुजबल की आलोचना राकांपा का आधिकारिक रुख नहीं : पटेल

Prem Chand

तेजस्वी, मदन झा समेत 6 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Prem Chand

समाजवादी पार्टी विधायक पत्नी के साथ है फरार, केस दर्ज होते ही दबिश दे रही है पुलिस

Prem Chand

भोंदू बाबा’ अशोक खरात बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार; महिला आयोग अध्यक्ष के साथ फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

samacharprahari