ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

चीफ जस्टिस की मां से करोड़ों की ठगी, आरोपी अरेस्ट

Share

मुंबई। भारत के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे की मां से ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उनकी पारिवारिक संपत्ति की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप है। आरोपी तापस घोष को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया है। नागपुर पुलिस का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) डीसीपी विनीता साहू के नेतृत्व में मामले की छानबीन कर रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नागपुर आकाशवाणी चौक के पास बोबडे परिवार के आवास से सटी हुई उनकी संपत्ति है, जिसका नाम ‘सीडन लॉन’ है। विभिन्न आयोजनों पर इस लॉन को किराए पर दिया जाता है। अधिकारी ने कहा कि जस्टिस बोबडे की मां मुक्ता बोबडे इस संपत्ति की मालिक हैं। घोष को इसकी देखभाल करने के लिए नियुक्त किया गया था। वह पिछले दस साल से संपत्ति का प्रबंधन संभाल रहा था और वित्तीय लेनदेन देख रहा था।
आरोप है कि मुक्ता बोबडे की उम्र और गिरते स्वास्थ्य का फायदा उठाकर घोष ने कथित तौर पर लॉन की फर्जी रसीदें बनाईं और ढाई करोड़ रुपये का घपला किया। आरोप है कि घोष और उनकी पत्नी ने लॉन के किराए से प्राप्त पूरा धन जमा नहीं कराया। अधिकारी ने कहा कि घपले की राशि इससे अधिक भी हो सकती है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया, जिसमें आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात सीताबुलडी पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई और घोष से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Share

Related posts

लखनऊ में PCS अधिकारी की बेटी से चलती कार में गैंगरेप

samacharprahari

पिछले साल भारत में प्रतिदिन औसतन 80 हत्याएं हुईं,अपहरण के मामलों में कमी: एनसीआरबी

samacharprahari

लाइफ लाइन की सवारी का इंतजार खत्म

samacharprahari

इकोनॉमी व रोजगार को लेकर डगमगा रहा है लोगों का विश्वास

samacharprahari

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता करा सकेगी गर्भपात

Prem Chand

27 साल बाद आया अदालत का फैसला, लकड़ी चोरी के मुकदमें में मिली एक दिन की जेल

samacharprahari