डिजिटल न्यूज डेस्क, बीजिंग। चीन में शुक्रवार को हुए एक भीषण ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण ये हादसा हुआ है। चीन की राजधानी बीजिंग में दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। बीजिंग नगर परिवहन आयोग के अनुसार, इस हादसे में घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ट्रेन हादसे में 515 लोग घायल
अधिकारियों के अनुसार, भारी बर्फबारी के कारण पटरियों पर फिसलन हो गई थी। मेट्रो ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा और दूसरी ओर से आ रही ट्रेन सामने आ गई, जिससे दोनों की टक्कर हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात की है।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
चीनी अधिकारियों के अनुसार, 102 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 423 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, 25 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और 67 लोग विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं।
जांच के लिए टीम गठित
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि दुर्घटना के बाद इस बात की पुष्टि की जा रही है कि इसमें कोई विदेशी नागरिक तो नहीं शामिल हैं। इस घटना के लिए एक जांच दल का गठन किया गया है।
