ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के तीन सैलानी

Share

तलाश के लिए अभियान जारी, अब तक बता नहीं चला

देहरादून। मुंबई के बोरीवली निवासी तीन युवा सैलानी गंगा की तेज धार में बह गए। इनकी तलाश के लिए गुरुवार को भी मानसून के कारण उफनाई गंगा नदी में अभियान जारी रहा। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी बुधवार को गंगा नदी में बहीं दो युवतियों और एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है। नदी में बहे लोगों के नाम मेलराय दांते, मधुश्री खुरसांगे और अपूर्वा केलकर हैं। सभी सैलानियों की उम्र 21—22 वर्ष है।

टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मानसून के कारण गंगा नदी का बहाव बहुत तेज होने के कारण सैलानियों की तलाश में बहुत मुश्किल आ रही है। नदी के किनारे—किनारे राफ्ट की मदद से सैलानियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। सैलानियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि ऋषिकेश के निकट टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र में स्थित एक होटल में तीन युवकों और दो युवतियों का एक दल ठहरा था। यह लोग गंगा नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। नहाने के दौरान एक युवती तेज धार में बहने लगी, जिसे बचाने के लिए एक युवती और एक युवक आगे बढे, लेकिन गंगा के तेज बहाव में तीनों ही बह गए। होटल मालिक को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की।


Share

Related posts

वैक्सीन कोल्‍ड चेन को मजबूत बनाएगा गोदरेज

Prem Chand

मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों और प्रजातांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ खड़ी है: सोनिया

samacharprahari

आईपीसी 498-A में बिना जांच गिरफ्तारी की तो खैर नहीं…

samacharprahari

Economic Survey 2024: वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीडीपी 6.5-7% रहेगी, आर्थिक सर्वे में सरकार ने जताया अनुमान

samacharprahari

ईडी ने अटैच की राउत की 72 करोड़ की संपत्ति

samacharprahari

जजों की नियुक्ति में पसंद-नापसंद की नीति ठीक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari