ताज़ा खबर
Otherराज्य

खेतों में मिला सोने से भरा कलश, मची लूट

Share

अमरोहा। ट्रैक्टर से जुताई करने वाले किसान को खेत में गड़ा कलश मिला। लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता खेतों में काम करनेवाले मजदूरों ने कलश में भरे चांदी के सिक्के और जेवर लूट लिए। पुलिस ने बताया कि गंगदेव गांव में रहने वाले शौकत अली ने अपने खेत की जुताई के लिए एक ट्रैक्टर किराए पर लिया था। नाजिम नाम का ट्रैक्टर ड्राइवर खेत जोत रहा था। इसी दौरान अचानक हल किसी चीज में फंस गया। नाजिम ने झटका देकर हल निकाला तो खेतों में गड़ा एक कलश बाहर आ गया। कलश देखते ही वहां लूट मच गई।

लोगों ने बटोर लिए सिक्के
नाजिम ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक आस-पास खेतों में काम कर रहे मजदूर व दूसरे किसान वहां उमड़ पड़े। गांव तक खबर फैली और दर्जनों लोग सिक्के और जेवर लूटकर ले गए। वह लोगों को भगाता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। पलक झपते ही सब वहां से गायब हो गया।

पुलिस के साथ भी हुई झड़प
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना मिली थी। नोक-झोंक होने के बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके से कुछ लोगों के पास से चांदी के कुछ सिक्के और आभूषण बरामद किए। बरामद सिक्के और आभूषण जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए। सिक्कों को राज्य के खजाने में जमा किया जाएगा।

2 किलो चांदी के सिक्के और जेवर बरामद
पुलिस सूत्रों के अनुसार खेतों में मिले सिक्के 19 वीं सदी के बताए जा रहे हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए चांदी के सिक्के और जेवर करीब 2 किलो के हैं।


Share

Related posts

पालघर में 1400 करोड़ रुपये का 700 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ जब्त

Prem Chand

सचिन पायलट और अशोक गहलोत में हो गई सुलह!

samacharprahari

पाकिस्तान ने पेश किया नया नक्शा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख व जूनागढ़ पर किया दावा

samacharprahari

ईडी ने पुणे के कारोबारी की जमीन जब्त की

samacharprahari

भारत में 24 घंटों में कोविड 3324 नए मामले, एक्टिव केस 19000 के पार

Prem Chand

गोयल के खिलाफ बंद होगा मामला!

samacharprahari