ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

करोड़ों रुपये की जूलरी समेत आरोपी गिरफ्तार

Share

प. बंगाल से एक करोड़ 30 लाख का डायमंड लेकर आरोपी हुआ था फरार, आरोपी को कल्याण जीआरपी ने किया गिरफ्तार

कल्याण। पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से करोड़ों रुपये का डायमंड और आभूषण की चोरी करने के बाद फरार होनेवाले एक आरोपी को कल्याण जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झारखंड के दुमका जिले का निवासी है।

चोरी की यह घटना वर्धमान जिले के कुल्टी पुलिस स्टेशन की सीमा में घटी थी। इमरान तेज उद्दीन अंसारी ने यहां के एक व्यापारी की दुकान में सेंधमारी करते हुए एक करोड़ 30 लाख रुपये कीमत के डायमंड, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया था। कुल्टी पुलिस स्टेशन में इमरान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज था।

इसी बीच, कुल्टी पुलिस स्टेशन के एएसआई दीपेंद्र मुखर्जी को सूचना मिली कि आरोपी इमरान अंसारी मुंबई के लिए रवाना हुआ है। मुखर्जी ने फौरन इसकी सूचना कल्याण लोहमार्ग पुलिस को दे दी।

कल्याण जीआरपी पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने और क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक देशमुख की टीम ने कल्याण स्टेशन पर आनेवाली ट्रेन नंबर 12361 से आरोपी इमरान को हिरासत में ले लिया। ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Share

Related posts

एबीएफआरएल के लीडिंग आर्टिसानल लाइफस्टाइल ब्रांड जयपोर ने उद्घाटन किया अपने विंटर वेडिंग कलेक्शन का

Amit Kumar

28 हजार लोगों को रोजगार देगा टाटा ग्रुप

samacharprahari

गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Prem Chand

बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश सीनियर सिटीजन एक्ट में ‘बच्चों’ की श्रेणी में ‘बहू’ नहीं

Prem Chand

पटियाला में जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प

Prem Chand

‘मिलावटखोरों के पोस्टर नहीं आईना लगाए BJP’ योगी सरकार के फैसले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

samacharprahari